National Technology Day 2022: आज है राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस, जानें इसका इतिहास और महत्व
1 min read

National Technology Day 2022: आज है राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस, जानें इसका इतिहास और महत्व

National Technology Day 2022: आज है राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस, जानें इसका इतिहास और महत्व

National Technology Day 2022: भारत में हर साल 11 मई को साइंस और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में इंजीनियरों और वैज्ञानिकों की उपलब्धियों का जश्न मनाने के लिए National Technology Day 2022 मनाया जाता है। आज, 11 मई, देश राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस मना रहा है, जो उपमहाद्वीप की तकनीकी प्रगति की याद दिलाता है।

01

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस का इतिहास – History of National Technology Day

11 मई 1998 को भारत ने परमाणु परीक्षण किया। राजस्थान के पोखरा में कुल 5 टेस्ट किए गए, जिनमें से 3 टेस्ट 11 मई और दो टेस्ट 13 मई को किए गए. भारत में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस समारोह शुरू अगले वर्ष, उसी दिन, 11 मई, 1999 को भारत में पहला राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस मनाया गया। तब से हर साल यह दिवस मनाया जाता है।

त्रिशूल मिसाइलें भारतीय सेना में शामिल हुईं।

11 मई 1998 को, रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने त्रिशूल मिसाइल का अंतिम परीक्षण पूरा किया और इसे भारतीय वायु सेना द्वारा अपनी सेवा में शामिल किया। जमीन से हवा में मार करने वाली, त्वरित प्रतिक्रिया, कम दूरी की मिसाइल त्रिशूल भारत के एकीकृत निर्देशित मिसाइल विकास कार्यक्रम की एक इकाई थी, जिसके परिणामस्वरूप पृथ्वी, आकाश और अग्नि मिसाइल प्रणाली का निर्माण हुआ है।

 

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस का महत्व

आज हर क्षेत्र में तकनीक की जरूरत है, इसका महत्व केवल विज्ञान में ही नहीं बल्कि देश को आगे ले जाने के हर पहलू में है। आज हर कोई किसी न किसी रूप में टेक्नोलॉजी से जुड़ा हुआ है। और भारत डिजिटल इंडिया की ओर तेज़ी से बढ़ रहा है, भारत को डिजिटल बनाने में टेक्नोलॉजी का बहुत बड़ा हाथ है। हर विकसित और विकासशील देश जिस तरह से अपने परमाणु परीक्षण कर रहा है, उससे दुनिया अपनी शक्तियों से वाकिफ हो रही है। इसी तरह भारत भी राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस मनाकर अपने वैज्ञानिकों और उनके कार्यों का सम्मान करता है।

 

इस दिन 1998 में पोखरा में न केवल एक सफल परमाणु परीक्षण किया गया था, बल्कि उस दिन शुरू हुआ सिलसिला 13 मई तक भारत के पांच परमाणु विस्फोटों में तब्दील हो चुकी थी । भारत ने न केवल एक परमाणु उपकरण में विस्फोट करके अपनी प्रभावी तकनीक का प्रदर्शन किया बल्कि अपने तकनीकी कौशल के कारण किसी को भी कानोंकान परमाणु परीक्षण के बारे में जानने नहीं दी। इस दिन को मनाने का मकसद लोगों को टेक्नोलॉजी के बारे में ज्यादा से ज्यादा जागरूक करना भी है। आज तकनीक ने पूरी दुनिया को एक दूसरे से जुड़ना संभव बना दिया है। आज तकनीक ने शिक्षा, व्यापार, संचार आदि को आसान और संभव बना दिया है। भारत अपने विकास को बढ़ावा देने और Technology के महत्व को उजागर करने के लिए हर साल राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस मनाता है।


यह भी पढ़ें :

Computer Shortcut Keys in Hindi
GPS क्या है? यह कैसे काम करता है?
SEO क्या है और नई वेबसाइट के लिए SEO कैसे करें?
6G Communication Technology: दूरी का नया रिकॉर्ड
दुनिया का सबसे बड़ा पवन टरबाइन।
5G क्या है ? और 1g, 2g … 3g … 4g … 5g में क्या अंतर है?
Coding क्या है? हिंदी में Coding की जानकारी
नेशनल टेक्नोलॉजी डे

One thought on “National Technology Day 2022: आज है राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस, जानें इसका इतिहास और महत्व

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *