राज्य ब्यूरो, आरिफ कुरैशी
आज दिनांक 10 3.2025 को Special Rapporteur ,राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग, नई दिल्ली सुश्री सुचित्रा सिन्हा द्वारा रामगढ़ जिला अंतर्गत संचालित वृद्धाश्रम एवं बालगृह का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सुश्री सुचित्रा सिंहा द्वारा वृद्धाश्रम एवं बालगृह के व्यवस्था, रहन-सहन खान-पान ,गृहों की साफ सफाई एवं कार्यरत सभी कर्मियों का जायजा लिया गया। सुश्री सुचित्रा सिंहा द्वारा वृद्धाश्रम के अधीक्षक एवं कर्मियों तथा बालगृह के अधीक्षक एवं कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए गये। निरीक्षण के दौरान जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती इंदु प्रभा खालको , जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी श्रीमती शांति बागे तथा संरक्षण पदाधिकारी श्री दुखहरण महतो आदि शामिल थे।