Jharkhand residents get another gift

झारखण्ड वासियों को मिली एक और सौगात

रिम्स–2 के रूप में राज्य के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स के विस्तारीकरण को लेकर स्वास्थ मंत्री डॉ० इरफ़ान अंसारी ने अधिकारियों के साथ किया निरीक्षण

झारखण्ड में स्वास्थ्य के क्षेत्र में ऐतिहासिक कदम,

Ranchi : राज्य की उच्च स्वास्थ व्यवस्था रांची स्थित रिम्स अस्पताल पर निर्भर करती है। पूरे राज्य से यहां मरीज आते हैं जिससे अस्पताल पर हमेशा भार रहता है। जनता द्वारा रिम्स के विस्तारीकरण को लेकर वर्षों से मांग की जा रही है। जो राज्य के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी की दूरदर्शिता और स्वास्थ मंत्री डॉ० इरफ़ान अंसारी के प्रयास से सफल हो रही है।

आज राज्य के स्वास्थ मंत्री डॉ० इरफ़ान अंसारी ने रिम्स अस्पताल के विस्तृत भवन रिम्स–2 के निर्माण हेतु स्वास्थ विभाग के सचिव श्री अजय कुमार सिंह और रिम्स प्रबंधन के साथ निरीक्षण किया।

मौके पर उन्होंने कहा कि राज्य के ओजस्वी मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी के नेतृत्व में राज्य की जनता को उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने हेतु मैं हरसंभव प्रयास कर रहा हूं। इसी कड़ी में रिम्स– 2 का निर्माण भी है।

15 दिनों में माननीय मुख्यमंत्री के कर कमलों से शिलान्यास होगा और इसका निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूरा कराया जाएगा। इसके निर्माण से राज्य की जनता को रिम्स की उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाएं मिलने में और भी आसानी होगी। उन्हें बेहतरीन सुविधाएं भी मिलेंगी।

एक चिकित्सक होने के नाते मैं स्वास्थ सेवाओं के महत्व को भली भांति समझता हूं। राज्य की जनता को बेहतरीन स्वास्थ सुविधाएं उपलब्ध कराना ही मेरी प्राथमिकता है। आने वाले दिनों में झारखण्ड राज्य की स्वास्थ सेवाएं पूरे देश में कीर्तिमान स्थापित करेगी।

 

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *