बुढ़ाछत्तर धाम में महाशिवरात्रि के मद्देनजर हुई एक महत्वपूर्ण बैठक

बुढ़ाछत्तर धाम में महाशिवरात्रि के मद्देनजर हुई एक महत्वपूर्ण बैठक

राज्य ब्यूरो , आरिफ कुरैशी।

गोला(रामगढ़)। शनिवार 22/2/2025 को बाबा बुढ़ाछत्तर धाम, रायपुरा (गोला) में महाशिवरात्रि महोत्सव को लेकर महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता पंचम महतो ने की। महाशिवरात्रि महोत्सव 26.02. 2025 को है, जिसे लेकर पुरी तरह से तैयारी को लेकर कमेटी का विस्तार भी किया गया। कमिटी में संरक्षक बिनू कुमार महतो, सह् संरक्षक मितन महतो, संयोजक महेश महतो, सह् संयोजक गणेश महतो अध्यक्ष पंचम महतो,उपाध्यक्ष करण करमली, सचिव रामविलास महतो, उपसचिव दिलीप महतो, कोषाध्यक्ष लखेश्वर महली, उपकोषाध्यक्ष गौरी महतो, मिडिया प्रभारी बिनू कुमार महतो, उप राजेश महतो, उद्घोषक सतीश महतो उप उद्घोषक उतम महतो, सदस्य कारु मुण्डा, सपना महतो, दुबराज कुमार, रिखु महतो, ज्ञानी महतो, अरजलाल महतो, अजय महतो अन्य ग्रामीण उपस्थित हुए। महाशिवरात्रि महोत्सव का आयोजन दिनांक 26 फरवरी 2025 को किया जाना है।

◆कार्यक्रम की रुपरेखा

कार्यक्रम- सुबह 6:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक पूजा-पाठ प्रसाद वितरण एवं संध्या आरती 7:30 बजे रात्रि, 8:00 बजे उद्घाटन समारोह, रात्रि 10:00 बजे से छऊ-नृत्य कार्यक्रम में

*पहली पार्टी – नमोपिंडरा नवयुव छऊ- नृत्य पार्टी, ग्राम नमोपिंडरा, थाना पुरुलिया, जिला- पुरुलिया उस्ताद कैलाश महतो।

*दूसरी पार्टी पुडियारा- पल्लीसेवा संघ, नृत्य पार्टी, ग्राम+ पोस्ट – पुड़ियारा, थाना-बड़ाबाजार, जिला पुरुलिया। उस्ताद – हरिकृष्ण महतो है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि
मनीष जायसवाल सांसद हजारीबाग, विशिष्ट अतिथि ममता देवी विधायक रामगढ़, अन्य अतिथि गीता देवी गोला प्रमुख, जलेसर महतो जिला परिषद सदस्य गोला, अलका महतो मुखिया पुरबडीह, ज्योति देवी पंसस की गरिमामयी उपस्थिति होगी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *